“
शिक्षा हर बच्चे का अधिकार, हर बेटी का सम्मान और
हर परिवार का खुशहाल जीवन हमारा संकल्प है।
प्रिय देशवासियों एवं सम्मानित समाजबंधुओं,
सादर नमस्कार!
Shastri Education Foundation केवल एक सामाजिक संस्था नहीं,
बल्कि एक ऐसे समाज के निर्माण का संकल्प है, जहाँ कोई भी बच्चा
आर्थिक अभाव के कारण शिक्षा से वंचित न रहे, कोई भी बेटी अपने
सपनों को पूरा करने से पीछे न रह जाए और कोई भी परिवार सामाजिक
कुरीतियों एवं अभावों के कारण अपने जीवन में निराशा का अनुभव न करे।
मेरा दृढ़ विश्वास है कि शिक्षा ही वह सबसे शक्तिशाली माध्यम है,
जो व्यक्ति, परिवार, समाज और राष्ट्र के भविष्य को उज्ज्वल बना
सकती है। यदि हमें एक सशक्त, संस्कारवान, आत्मनिर्भर और समृद्ध
भारत का निर्माण करना है, तो हमें समाज के प्रत्येक बच्चे तक
शिक्षा पहुँचाने का संकल्प लेना होगा। विशेष रूप से आर्थिक रूप
से कमजोर परिवारों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, उचित
मार्गदर्शन और आगे बढ़ने के समान अवसर उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है।